जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी गठित, पत्रकार सुरक्षा पर गरजे पत्रकार


रिपोर्ट रोहित टंडन के साथ सुधा सिंह
सुलतानपुर। आज दिनांक 04.01.2026 को प्रेस क्लब में हुई अहम बैठक में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। रामानंद मिश्रा को जिलाध्यक्ष और आशुतोष तिवारी को महामंत्री चुना गया। संरक्षक नीरज तिवारी व इन्द्रनारायण तिवारी की मौजूदगी में अवधेश गुप्ता को संगठन मंत्री, कमल नयनम को उपाध्यक्ष, रणविजय सिंह को कोषाध्यक्ष एवं अनिल कुमार निषाद को मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदों पर मनोनयन हुआ।
बैठक में पत्रकारों ने खबरों पर कार्रवाई न होने, सूचना विभाग की उपेक्षा और मैदानी पत्रकारों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर तीखा विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार असुरक्षित रहेगा तो निष्पक्ष पत्रकारिता संभव नहीं।
संगठन ने ऐलान किया कि अब पत्रकार हितों के लिए संगठित संघर्ष होगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जाएंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *