
सुलतानपुर। न्याय विभाग में करीब ढाई दशक तक अपने दायित्वो को भलीभांति निभाने के बाद फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश पद से 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुए जज हीरालाल यादव को शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान जिला जज सुनील कुमार व बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य ने उनके स्वस्थ रहने व उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। शुक्रवार को बार अध्यक्ष के नेतृत्व में दीवानी परिसर स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता सभागार में जज हीरालाल यादव की विदाई पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हे स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ आदि भेंट करते हुए उनके स्वास्थ्य रहने व उज्ज्वल भविष्य की कामना सभी ने किया। परिवार न्यायालय मे करीब आठ माह तक काम करने वाले जज हीरालाल यादव के कार्य व्यवहार को सभी ने सराहा। फैमिली कोर्ट जज पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें एमएसीटी-गोरखपुर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के रूप में पांच वर्षों के लिए अतिरिक्त तैनाती मिली है,जिसके लिए सभी ने उन्हें शुभकामनाएं भी दिया। इस मौके पर कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
