रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वेनेजुएला बड़ी संख्या में राजनीतिक कैदियों को रिहा कर रहा है, जिसे उन्होंने “शांति की दिशा में अहम कदम” बताया है !
ट्रंप के मुताबिक, इसी सहयोग के चलते अमेरिका और वेनेजुएला के बीच रिश्तों में सुधार हुआ है और तेल-गैस इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण को लेकर दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इस सकारात्मक संकेत के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला पर प्रस्तावित दूसरे सैन्य हमले की योजना रद्द कर दी है, हालांकि सुरक्षा कारणों से अमेरिकी जहाज अपनी जगह पर तैनात रहेंगे।
ट्रंप ने दावा किया कि “बिग ऑयल” कंपनियां कम से कम 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगी, और इस मुद्दे पर आज व्हाइट हाउस में बड़ी बैठक होने वाली है।
