
कानपुर। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के दूरदर्शी मार्गदर्शन में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर में 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन Atal Bihari Vajpayee School of Legal Studies एवं NSS यूनिट–2 के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य कुलानुशासक डॉ. शशिकांत त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के प्रारंभिक जीवन, संन्यास और भारत भ्रमण के दौरान देखी गई सामाजिक वास्तविकताओं पर प्रकाश डाला।निदेशक डॉ. स्मृति रॉय ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना, महिला सशक्तिकरण और अद्वैत वेदांत के सामाजिक प्रभावों को रेखांकित किया।NSS यूनिट–2 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल तिवारी ने युवाओं को “निर्भीक कर्म”, “आत्मबल” और “राष्ट्रीय सेवा” के लिए प्रेरित किया।वहीं डॉ. दिव्यांश शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के लेखन और विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चा की।मोहित अवस्थी एवं मेघना बाजपेयी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा “उठो, जागो और निर्भीक सत्य की खोज करो; सेवा और त्याग को ही जीवन का लक्ष्य बनाओ।”कार्यक्रम के अंत में NSS स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर्स आकाश और कामाक्षी ने युवाओं को कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।
