स्वर्गीय ओम प्रकाश सिंह स्मारक वॉलीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न, गणेश सिंह महाविद्यालय बनी विजेता

सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
हलियापुर–सुलतानपुर।
हलियापुर खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय ओम प्रकाश सिंह स्मारक वॉलीबाल प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गणेश सिंह महाविद्यालय अहरन सुवंश और 5655 युवा क्लब हलियापुर के बीच खेला गया। कांटे के संघर्षपूर्ण मैच में गणेश सिंह महाविद्यालय की टीम ने 15–12 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने किया। फाइनल मैच के दौरान गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।


रेफरी की भूमिका में अजीत सिंह, राणा उदय सिंह, अखिलेश सिंह, देवता प्रसाद उपाध्याय, उमेश सिंह, उमा रमण सिंह और तारकेश्वर सिंह रहे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी अनूप सिंह ने निभाई।
कार्यक्रम में चंद्रबली सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, धनपतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यश भद्र सिंह मोनू, शम्भू शरण सिंह, राजेश सिंह नागीपुर, अमानीगंज प्रमुख पवन कुमार सिंह, शिव मोहन सिंह मुन्ना, योगेश सिंह पिपरी, प्रभात सिंह, अखंड प्रताप सिंह गब्बर, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान, जगदीशपुर के पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, निर्भय सिंह, रणधीर सिंह गुड्डू, आर.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के आयोजक भाजपा नेता हिन्देश सिंह ने सभी टीमों, अतिथियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह एवं आयोजक हिन्देश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *