
रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
राइस मिलो समेत धान खरीद के लिए बड़ी मुसीबत बन रही इनकी मनमानी
बोरो की उपलब्धता को लेकर भी उपज रहा कृत्रिम संकट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वांचल में FRK चावल को लेकर सप्लायर वसूल रहे मनमानी कीमत
पूर्वांचल में दो FRK चावल सप्लायरों को मिला है चमत्कारी आशीष
45 रुपए प्रति किलो की सरकारी दर पर सप्लाई की शर्तों को धज्जियां उड़ा रहे ये सप्लायर
सूत्र बता रहे एक सप्लायर के पास तो केंद्रीय महाप्रबंधकीय आशीष की प्राप्त है छत्र छाया….इसी सप्लायर के FRK चावल के मिलाते ही पास हो जाती है चावल लाट
दूसरे ने प्राप्त कर रखा रामराजी आशीष…मिल मालिक इन्हीं से मनमानी कीमत पर सप्लाई लेने को मजबूर
गौरतलब रहे यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर एसोशिएशन ने बीते 2 जनवरी को मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उठाया था FRK चावल सप्लायरों की ! अनियमितता ,मनमानी का मुद्दा
चावल लाट जमा करने मैं नए बोरो की उपलब्धता की कमी भी बन रही बड़ी परेशानी
अफसर नए बोरो को उपलब्ध कराने को कर रहे भागीरथी प्रयास..जल्द दूर हो सकती है समस्या
आखिर क्या होता है FRK चावल

FRK (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) वह चावल है जिसे आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर किया जाता है, ताकि कुपोषण से लड़ा जा सके; यह सामान्य चावल के आटे और पोषक तत्वों को मिलाकर बनाया जाता है, फिर इसे चावल के दाने का आकार दिया जाता है और सामान्य चावल के साथ मिलाया जाता है, जो दिखने, स्वाद और पकने में बिलकुल सामान्य चावल जैसा होता है लेकिन पोषण में बेहतर होता है.
FRK क्या है (What is FRK)?
फोर्टिफाइड: इसका मतलब है कि चावल में जानबूझकर विटामिन और खनिज (जैसे आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन B12) मिलाए गए हैं, जो अक्सर चावल की पिसाई में खो जाते हैं.
कर्नेल (Kernel): यह टूटे हुए चावल के आटे और पोषक तत्वों के मिश्रण से बनी एक छोटी, चावल के दाने जैसी गोली (kernel) होती है, जिसे एक्सट्रूज़न (extrusion) नामक प्रक्रिया से बनाया जाता है.
यह कैसे काम करता है?
FRK को सामान्य चावल के साथ 1:100 के अनुपात में मिलाया जाता है (यानी 1 किलो चावल में 10 ग्राम FRK)
यह सामान्य चावल के साथ घुल-मिल जाता है और पकाने पर स्वाद, बनावट या रंग में कोई अंतर नहीं आता
