माघ मेला-2026: अपराध निरोधक समिति ने पुलिस के साथ लिया समन्वय का संकल्प

हिमांशु गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज। पुलिस एसपी माघ मेला नीरज कुमार पांडेय के निर्देश पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स माघ मेला के तीर्थराज सभागार में जिला अपराध निरोधक समिति की महत्वपूर्ण गोष्ठी हुई। अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी विजय आनंद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति के सदस्यों ने मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय का संकल्प लिया।संस्था के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव व उनकी टीम ने घोषणा की कि विगत वर्षों की तर्ज पर इस बार भी लगभग 1000 सदस्य मेला के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की मदद करेंगे। अध्यक्ष विजय आनंद ने सदस्यों के पिछले योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सुगम आवागमन, सुरक्षित प्रवास व स्नान सुनिश्चित करना है। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी परेड जगदीश कालीरमन ने जोर देकर कहा कि तीर्थराज प्रयाग के माघ मेला-2026 को निर्विघ्न बनाने में सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम होगी।कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रभारी सतीश चंद्र मिश्रा ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *