रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अहिमाने इकाई के युवा महासचिव विकास वर्मा के नेतृत्व में आज मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर प्रयागराज माघ मेले में जाने वाले तथा आने वाले श्रद्धालुओं को कचालू घुघरी प्रसाद वितरण किया गया प्रसाद वितरण का शुभारंभ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी द्वारा किया गया इस मौके पर प्रसाद वितरण में जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि अहिमाने बाजार अध्यक्ष अमित पांडे महामंत्री दिनेश अग्रहरि सीताराम वर्मा संगठन मंत्री उमाशंकर अग्रहरि तहसील उपाध्यक्ष राम शंकर अग्रहरी हरिशंकर अग्रहरि देवनारायण संरक्षक रामसागर अभिमानी बाजार के प्रधान रामराज वर्मा प्रधान नेवादा दीप चंद आदि लोगों द्वारा आदि लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए बतौर मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल सदैव व्यापारी हित के साथ-साथ धार्मिक व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है जो प्रशंसनीय है और चाहे वह जेठ दशहरा हो चाहे माघ मेला हो या कंबल वितरण आज कार्यक्रम का आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा लगातार होता रहा है और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे पहले भी व्यापारी जलाशय बनवाने कुआं बनवाने का कार्य करता रहा है और आज भी व्यापारी वर्ग धार्मिक कार्यों में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया

