मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सुल्तानपुर का कमला विद्या मंदिर अव्वल

रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
सुल्तानपुर, अवध विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में जनपद सुलतानपुर के कमला विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने आराधना श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, अमेठी की टीमों को पराजित करते हुए मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नेहा यादव, अंशिका मिश्रा, प्रियंका सिंह, रिया गुप्ता, वर्षा गुप्ता, श्रेया शर्मा, अंकिता पांडेय, खुशी यादव, निखिल आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व जिले का गौरव बढ़ाया। साथ ही 6th Open State ताइक्वांडो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता जो आगरा में आयोजित की गई थी उसमें हमारे कक्षा 5 के छात्र सत्यांश आर. श्रीवास्तव ने भी स्टेट में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय व जिले का गौरव बढ़ाया।
सम्मान समारोह में अपना विचार रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष “प्रवीन कुमार अग्रवाल” ने कहा कि नौनिहालों में तमाम प्रतिभाएं जागृत होती हैं बशर्ते इन्हें आराधना श्रीवास्तव जैसे अच्छे शिल्पकार की तरह तराशने की जरूरत होती है। पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी ने विद्यालय के प्राचार्य और आचार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इनके अथक प्रयास से ही छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। टीम प्रबंधक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अपने से उम्र में बड़े प्रतिभागियों को हराकर विद्यालय परिवार अपने बच्चों पर गर्व महसूस कर रहा है। प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी एवं डॉ. केशव गुप्ता ने संगीत अध्यापिका आराधना श्रीवास्तव सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिभुवन नाथ चौबे, रितेश, रवि, सुमन, सुप्रिया, राजेश्वरी मिश्रा, आराधना, पूनम, सरिता, प्रिया, सुष्मिता, गुलशिफा, शहज़ादी, मनीषा आदि लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रेम कुमार श्रीवास्तव जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *