
रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
अमेरिकी राष्ट्रपति की ग्रीनलैंड पर कब्ज़े की इच्छा स्पष्ट है
उन्होंने साफ किया कि यह किंगडम ऑफ़ डेनमार्क के हित में नहीं है
ग्रीनलैंड के प्रीमियर नीलसन ने दोहराया कि ग्रीनलैंड अब और भविष्य में डेनमार्क का हिस्सा रहेगा
डेनमार्क ने कहा कि अमेरिका से सहयोग होगा, लेकिन वह सम्मानजनक हो और रेड लाइन्स का पालन करे
अमेरिका ने 75 देशों से आने वाले अप्रवासी वीज़ा की प्रक्रिया निलंबित की
अमेरिका ने सार्वजनिक सहायता से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए 75 देशों से इमिग्रेंट वीज़ा प्रोसेसिंग अस्थायी रूप से रोकी
चपेट में आए देश

अफगानिस्तान, अल्बानिया, अल्जीरिया, एंटीगुआ और बारबुडा, आर्मेनिया, अज़रबैजान, बहामास, बांग्लादेश, बारबाडोस, बेलारूस, बेलीज़, भूटान, बोस्निया, ब्राज़ील, म्यांमार (बर्मा), कंबोडिया, कैमरून, केप वर्डे, कोलंबिया, कोट डी’वोआर, क्यूबा, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, डोमिनिका, मिस्र, इरिट्रिया, इथियोपिया, फिजी, गाम्बिया, जॉर्जिया, घाना, ग्रेनेडा, ग्वाटेमाला, गिनी, हैती, ईरान, इराक, जमैका, जॉर्डन, कज़ाखस्तान, कोसोवो, कुवैत, किर्गिज़स्तान, लाओस, लेबनान, लाइबेरिया, लीबिया, मैसिडोनिया, मोल्दोवा, मंगोलिया, मोंटेनेग्रो, मोरक्को, नेपाल, निकारागुआ, नाइजीरिया, पाकिस्तान, रिपब्लिक ऑफ कांगो, रूस, रवांडा, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, सेनेगल, सिएरा लियोन, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, तंज़ानिया, थाईलैंड, टोगो, ट्यूनीशिया, युगांडा, उरुग्वे, उज़्बेकिस्तान और यमन
ईरान और अमेरिका में तनातनी
उधर दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका में तनातनी चरम पर पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका ईरान पर कभी भी सैन्य हमला कर सकता है। यही वजह है कि भारत समेत दुनिया भर के देशों ने अपने-अपने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा है
