
पीआरवी कुड़वार ने युवक को सकुशल पहुंचाया जिला अस्पताल..
सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
/सुल्तानपुर/पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया।थाना क्षेत्र में फांसी लगाने की सूचना पर पीआरवी 6677 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सूचना सुसाइड अटेंड से संबंधित थी। मौके पर मौजूद युवक सुनील कुमार विश्वकर्मा (31), पुत्र स्वर्गीय लल्लू विश्वकर्मा निवासी ग्राम कामापुर,थाना कुड़वार को टीम द्वारा सुरक्षित अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।
