रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
अयोध्या में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है. रुदौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव की शिकायत के बाद अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान को उनके पद से हटा दिया गया है. शासन ने उन्हें स्वास्थ्य निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर स्थानांतरित कर दिया है
सीएमओ पर क्यों गिरी गाज
जालौन में तैनात अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र सिंह भिटोरिया को अयोध्या का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है. दरअसल, भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी. आरोप है कि सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान शासन की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं. आरोप है कि वे नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों पर छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे. इसको लेकर जिले के चिकित्सकों और आम जनता में भारी नाराजगी थी”
