
रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
सुल्तानपुर, युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह आज भी क्षेत्रवासियों से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल लिया। शुरुवात उन्होंने धनजई गांव से की, जहां लोहा पासी के पिता जी के निधन पर वे परिवार वालों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे तुलसीपुर धनजई गांव में बैजनाथ विश्वकर्मा के घर पहुंचे और उनकी पत्नी के निधन पर परिवार वालों से मिले और शोक जताया। इसके साथ ही पुलकित नगर के ठठेरी बाजार मेजरगंज में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि के परिवार वालों से मिले और शिवकुमार अग्रहरि के निधन पर शोक संवेदना जताई। भ्रमण के दौरान पुलकित ने तमाम क्षेत्रवासियों से मिलकर हालचाल लिया।
