मौनी अमावस्या पर महापौर गणेश केसरवानी ने त्रिवेणी संगम में किया पूजन-स्नान

माघ मेला 2026 प्रयागराज मौनी अमावस्या के पावन और पुण्यकारी अवसर पर प्रयागराज के महापौर श्री गणेश केसरवानी नेअपनी धर्मपत्नी परिवार जनों एवं साथियों के साथ पवित्र त्रिवेणी संगम में मां गंगा का स्नान दर्शन एवं विधि विधान से पूजन किया इस पावन क्षण में मां गंगा से प्रयागराज के समस्त नागरिकों के सुख समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रयागराज नगर के सतत विकास के लिए एवं माघ मेला के सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की त्रिवेणी संगम केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति आध्यात्मिक चेतना और भारतीय परंपराओं की जीवंत पहचान है ऐसे पावन पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और समाज से सकारात्मक ऊर्जा एकता एवं सद्भाव का संदेश देते हैं मां गंगा की कृपा से प्रयागराज निरंतर प्रगति के पद पर और अग्रसर हो यही कामना करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *