
भगवान वेणी माधव के दरबार में तीर्थाटन और पर्यटन हेतु पोस्टर लांच। प्रयागराज में बाहर से आए तीर्थ यात्रियों को भटकना न पड़े इस हेतु, संगम को यूनेस्को से विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने का जन जागरण करने वाली, सामाजिक, सांस्कृतिक,धार्मिक, संस्था प्रयागराज सेवा समिति ने एक पहल की है। इसी के अंतर्गत आज संस्था के अध्यक्ष, तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया एवं भाजपा पार्षद अनुपमा पाण्डेय, सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव, संदीप सिंनहा के द्वारा भगवान वेणी माधव का पूजन अर्चन करके पोस्टर लांच किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष तीर्थराज पाण्डेय ने कहा कि प्रयाग में सरलता से तीर्थाटन और पर्यटन करने वाली कोई संस्था नहीं थी। इसीलिए संस्था ने यह पहल की है। आज इसी कड़ी में सर्वप्रथम पोस्टर लांच किया गया। जिसके अंतर्गत इसमें अंकित धार्मिक ऐतिहासिक स्थान का वर्णन है। जहां की यात्रा होगी। सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही संपूर्ण जानकारी के लिए संस्था द्वारा वेबसाइट लांच किया जाएगा। और इसके माध्यम से तीर्थ यात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी, सर्वदा तिवारी, अभिषेक मिश्रा, दिलीप मिश्रा,पवन यादव, प्रभु राज आदि संस्था के लोग उपस्थित रहे।

