
रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
लखनऊ-मुंबई रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन सप्ताह में सीमित दिनों तक चलने वाली सात ट्रेनों को रोजाना चलाने की तैयारी कर रहा है, जिसकी शुरुआत एक सप्ताह के भीतर उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12174) से होगी। अभी इस रूट पर सिर्फ चार ट्रेनें नियमित चलती हैं, आजमगढ़-मुंबई एक्सप्रेस (20104), पुष्पक एक्सप्रेस (12533), कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) & अवध एक्सप्रेस (19038)। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद करीब 30 हजार यात्रियों को रोजाना फायदा मिलेगा और कंफर्म टिकट न मिलने की समस्या काफी हद तक दूर होगी। रेलवे ने इसके लिए अतिरिक्त रैक की मांग की है, जिनकी व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

नियमित होने वाली ट्रेनें:- 👇
1️⃣:- उद्योगनगरी Exp (12174)
2️⃣:- सीतापुर – LTT Exp (12108)
3️⃣:- गोरखपुर – पनवेल Exp (15065)
4️⃣:- गोरखपुर – LTT Exp (11080)
5️⃣:- लखनऊ – LTT एसी Exp (22122)
6️⃣:- लखनऊ जं – बांद्रा SF Exp (20922)
7️⃣:- सुल्तानपुर – LTT SF Exp (12144)
📌 यह खबर लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सीतापुर, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कानपुर, हरदोई, उन्नाव, अयोध्या, फतेहपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बस्ती, इटावा & आजमगढ़ से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बहुत राहत भरी है, क्योंकि इससे सीट उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रा आसान हो जाएगी।
