विजय चौहान, पल्लवी सिंह और शिल्पी राज का लोकगीत ‘ललकी मिठाई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी गीत संगीत में रस और सौंदर्य का अनोखा संगम देखने और सुनने को मिलता है, जिसकी परख वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को बखूबी है। इसीलिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जो भी भोजपुरी गाने रिलीज किए जाते हैं, उसमें भोजपुरी कल्चर, घर गृहस्थी से जुड़ी बातें पति-पत्नी के बीच एक दूसरे के प्रति प्रेम, स्नेह और समर्पण देखने को मिलता है। ऐसे में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी लोकगीत ‘ललकी मिठाई’ रिलीज किया गया है, जिसे मधुर आवाज में सिंगर विजय चौहान और सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में सिंगर एक्टर विजय चौहान और एक्ट्रेस पल्लवी सिंह ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने में दिखाया गया है कि विजय चौहान एक होनहार पति हैं, जो अपनी पत्नी की हर खुशी को समझते हैं। उनकी पत्नी के रूप में पल्लवी सिंह ने लाल साड़ी पहने कमाल की अदाकारी किया है। इन दोनों कलाकारों की हसबैंड वाइफ वाली केमिस्ट्री खूब जँच रही है, जिससे ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है।
इस वीडियो सांग में दिखाया गया है कि पल्लवी सिंह का जन्मदिन है, जिसे विजय चौहान अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। पूरा घर सजाया गया है, टेबल पर केक रखा हुआ है और सब पल्लवी सिंह के आने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही पल्लवी सिंह उनके बीच आती है तो केक काटा जाता है, एक दूसरे को केक खिलाया जाता है और इस खुशी के पल को सेलिब्रेट किया जाता है। विजय चौहान इसी बीच पल्लवी सिंह के सौंदर्य और श्रृंगार पर मोहित हो जाते हैं तो पल्लवी सिंह कहती हैं कि…


‘बानी तोहरे पसंद वाली सड़िया, तू करा ना बड़ाई ये हो संवरिया, बानी हम तैयार तोहार राखे के मनवा, तू ही बतावा कइसे लागीले सजनवा…’
इस पर विजय चौहान कहते हैं कि…
‘कतहूं से लागत नइखु दुइ लइका के माई, खिलल बाटे धनिया हो आज सुघराई, लाले लाले लुगवा के ललाई, लगातारू ललकी मिठाई, फेरु आज देलु पगलाई, लगातारू ललकी मिठाई…’

लिंक: https://youtu.be/YtKE4Gcklpc?si=cP5EfILlnykdeDsY

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘ललकी मिठाई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर विजय चौहान और शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में विजय चौहान और एक्ट्रेस पल्लवी सिंह ने जोरदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार अभिनव प्रताप सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार राहुल रॉकी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी गौरव राय, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर सिंगर विजय चौहान और शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ना गुडलक जैसा है, क्योंकि ये म्यूजिक कंपनी हमेशा बेस्ट से बेस्ट भोजपुरी गाने बनाती है, जिसमें अपनेपन का एहसास होता है और परिवार के साथ देखने और सुनने लायक होता है। हमारी आवाज में आया इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को हम दिल से धन्यवाद देते हैं।’
वहीं एक्ट्रेस पल्लवी सिंह ने कहा कि ‘भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा अच्छा से अच्छा गाना बनाती है और उसमें काम करना मुझे बहुत अच्छा लगा है। इस गाने की शूटिंग में हमने खूब धमाल मचाया है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *