अनुशासन, सहयोग और सेवा का भाव विकसित करती है स्काउट एवं गाइड-उपजिलाधिकारी

सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

बल्दीराय/सुल्तानपुर

बल्दीराय तहसील के राम मिलन सलिक राम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में 5 दिवसीय स्काउट- गाइड प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में किया गया। शिविर के पहले दिन प्रातः विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही वंदे मातरम् की गूंज उठी, पूरा वातावरण देशभक्ति और अनुशासन से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक ने जनपद से पधारे प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड केवल एक पाठ्यक्रम या प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने की कला है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास होता है। उन्होंने बच्चों से स्काउटिंग के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।


गाइड मुख्य ट्रेनी काउंसलर वीर विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सच्चा स्काउट वही होता है जो अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन करे। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर के प्रत्येक सत्र में पूरे मनोयोग से भाग लेने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान ध्वज शिष्टाचार, गठन अभ्यास, कदम ताल, स्काउटिंग गीत, आपसी सहयोग और टीम भावना से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां कराई गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।शिविर के चतुर्थ दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित जय नारायण तिवारी ने शिविर में पहुंचकर बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अपने जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन के महत्व को सिखाया।मुख्य प्रशिक्षक वीर विक्रम सिंह ने स्काउट सर्वोच्च सम्मान स्कार्फ लगाकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्मराज शर्मा ने पूर्व मंत्री को रामनामी पट्टिका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। आज कार्यक्रम के पंचम दिवस समापन अवसर पर स्काउट गाइड की विभिन्न टोली जैसे केदारनाथ धाम,प्रयागराज,काशी विश्वनाथ,महावीरन, अयोध्या इत्यादि नाम से स्काउट टोलियों द्वारा बनाए गए कैंप का सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव व उप जिलाधिकारी तहसील बल्दीराय प्रवीण कुमार द्वारा अवलोकन किया गया।टेंट में बच्चों ने आवास,जूता स्टैंड, कपड़ा स्टैंड,रसोईघर, पूजा घर,कचरा प्रबंधन की अलग-अलग व्यवस्था,अभाव में बिना बर्तन के भोजन बनाना विभिन्न प्रकार की गांठ बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर आदि की कला का अवलोकन करते हुए बच्चों के कार्यों की सराहना की।प्रथम व द्वितीय सोपान के बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का भ्रमण करते हुए बच्चों द्वारा बनाई गई खाद्य सामग्री जैसे भेलपुरी, पानी पूरी,पकौड़ी, कचोरी,हलवा,बाटी चोखा,चुरमुरा,फ्रूट चाट,आलू चाट आदि स्टालों का भ्रमण करते हुए उसे चख कर बच्चों को स्वावलंबी बनने का गुण भी बताया। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधन तंत्र द्वारा अतिथि गणों के साथ विभिन्न विद्यालय से आए प्रधानाचार्य व पत्रकार गणों का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह,राजदेव इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य आनंद दुबे,मधु परमहंस इंटर कालेज प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश दुबे, शंकराचार्य इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य रणविजय सिंह,सिंह राय इंटरमीडिएट कॉलेज हलियापुर प्रधानाचार्य व सहायक स्काउट कमिश्नर तहसील बल्दीराय डॉक्टर दिग्विजय सिंह,वरिष्ठ कवि पुष्कर सुल्तानपुरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामराज शर्मा,अंग्रेजी प्रवक्ता मथुरा प्रसाद यादव, फिजिक्स प्रवक्ता संतोष प्रजापति,गृह विज्ञान प्रवक्ता जानकी,जीव विज्ञान प्रवक्ता ममता यादव ने आगंतुकों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमान जटाशंकर ने स्काउट गाइड महत्व का वर्णन करते हुए बच्चों से आग्रह किया कि आप सभी को बढ़-चढ़कर ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए और गुरुजनों द्वारा बताए गए अनुशासन का पालन करना चाहिए। मुख्य स्काउट गाइड प्रशिक्षक वीर विक्रम सिंह,प्रशिक्षक, मनीषा वर्मा,महेंद्र वर्मा,सुमित विश्वकर्मा, शिव सुंदर आदि ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *