मतदाता सूची से छेड़छाड़ पर कल कांग्रेस का आंदोलन

 

एसआईआर के नाम पर भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या : अभिषेक सिंह राणा

समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
सुल्तानपुर। भाजपा सरकार और उसके इशारे पर काम कर रहा प्रशासन अब मताधिकार छीनने की खुली साजिश पर उतर आया है। एसआईआर के नाम पर जीवित, वैध और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इसी जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी और संविधान कुचलने वाली कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कल बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक और विशाल जन आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा का आरोप है कि भाजपा को आगामी चुनाव में हार के डर से चुनाव जीतने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। खासकर अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के वोट काटकर सत्ता में बने रहने की साजिश रची जा रही है। यह न तो चुनाव सुधार है और न ही प्रशासनिक प्रक्रिया यह लोकतंत्र की जड़ों पर हमला है। श्री राणा ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एसआईआर के नाम पर वोट काटने का यह षड्यंत्र तत्काल बंद नहीं हुआ, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। मतदाता सूची से छेड़छाड़ करने वालों को बेनकाब किया जाएगा और इसकी कीमत सरकार को चुकानी पड़ेगी। जिलाध्यक्ष ने साफ ऐलान किया है कि यह आंदोलन किसी एक दिन का नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की निर्णायक लड़ाई है। जिला प्रशासन अगर जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश करेगा तो कांग्रेस कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। कल जिला मुख्यालय पर होने वाले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक पहुंचकर भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *