माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर लगभग 2 करोड़ 10 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई

पावन माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर आज धर्म, आस्था और संस्कृति की संगम स्थली तीर्थराज प्रयाग स्थित पुण्य त्रिवेणी में 2.1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर भारत की अखंड शाश्वत सनातन परंपरा को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले समस्त पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास हेतु पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का कोटिशः अभिनंदन।

इस पावन स्नान पर्व के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, मेला प्रबंधन, स्वच्छता सेवक, स्वयंसेवी संगठन, नाविक बंधु तथा प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हार्दिक साधुवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *