यूपी में इश्क की सजा सजा ए मौत पिता और भाई ने पहले मफलर से कसा हाथ और मुंह, फिर लगा दिया करने के लिए करंट, रोशनी की हुई दर्दनाक मौत

समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश: गोंडा के बाबा पुरवा में प्रेमी से शादी पर अड़ी युवती के पिता और भाई ने उसकी हत्या कर दी. मफलर से हाथ बांधे और दुपट्टे से मुंह कसा, फिर करंट लगा दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी के गोंडा में बाबापुरवा ठोरहंस से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रोशनी (21) अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी. लेकिन, उसके पिता चंद्र प्रकाश पांडेय और भाई राहुल पांडेय को यह मंजूर नहीं था. नतीजा यह रहा कि पिता-पुत्र ने शुक्रवार को करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

देहात कोतवाली क्षेत्र के बाबापुरवा ठोरहंस निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय की बेटी रोशनी (21) का मनकापुर के बक्सरा आज्ञाराम कुंजलपुर निवासी परमेश्वर पाठक (दूर के रिश्तेदार) से फोन से बातचीत हुआ करती थी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह एक दूसरे से शादी करना चाहते थे.

रोशनी प्रेमी से ही शादी पर अड़ी रही

इसकी जानकारी रोशनी के पिता चंद्र प्रकाश पांडेय व भाई राहुल पांडेय को हुई तो परमेश्वर से शादी तय कर दी। कुछ दिन बाद परमेश्वर का रोशनी के घरवालों से विवाद हो गया. इस पर उन्होंने परमेश्वर से शादी करने से इन्कार कर दिया. लेकिन, रोशनी प्रेमी से ही शादी पर अड़ी रही.

पिता और भाई ने रोशनी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसके न मानने पर दोनों ने मिलकर करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि करंट लगने से बेटी की मौत हो गई। वहीं परमेश्वर पाठक ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसकी शादी रोशनी से तय थी। परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी है.

दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया
सीओ सिटी आनंद कुमार राय, कोतवाल शमशेर सिंह के साथ फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने प्रेमी परमेश्वर की तहरीर पर चंद्र प्रकाश व उसके बेटे राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया.

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी पिता व भाई को पूरे ललक गांव के बालाजी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि परमेश्वर से शादी के खिलाफ थे, लेकिन रोशनी जिद पर अड़ी थी। शुक्रवार की सुबह वह घर से निकले की तैयारी में थी। उसे समझाया गया, लेकिन मानने को तैयार ही नहीं हुई। इस पर उसे कमरे में ले गए.

दे दी दर्दनाक मौत

वहां तख्त के पावे में मफलर से हाथ व उसी के दुपट्टे से मुंह बांधकर बिजली के बोर्ड से केबल लगाकर करंट लगा दिया। इससे उसकी सांसें टूट गई. कोतवाल ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त मफलर, दुपट्टा व रोशनी और आरोपियों के मोबाइल फोन अभियुक्तों की निशानदेही पर उसके घर से बरामद हुआ है.

हत्या के बाद दुर्घटना साबित करने के दी झूठी सूचना
रोशनी की हत्या की साजिश पिता और भाई ने मिलकर रची. दोनों करंट लगाकर हत्या करने के बाद से दुर्घटना का रूप देने के लिए पुलिस को भी गुमराह किया.

बताया कि उसकी करंट लगने से मौत हुई है। परमेश्वर और आरोपियों की सूचना में विरोधाभास होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की दोनों टूट गए और सच्चाई सामने आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *