
समाचार 18 न्यूज के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
सुल्तानपुर :-
गोमती मित्र मंडल द्वारा हर रविवार होने वाले साप्ताहिक श्रमदान के तहत 1 फरवरी को भी सीताकुंड धाम पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया,माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पे काफी श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे जिनका गोमती मित्रों द्वारा सकुशल स्नान के लिए सहयोग किया गया, श्रमदान के पूर्व सभी ने संत रविदास जी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने उपस्थित गोमती मित्रों को अपने जीवन में संत रविदास जी के उपदेशों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया,मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने प्रशासनिक सहयोग से काशी के आचार्यों द्वारा सायंकाल होने वाली मां गोमती की आरती में गोमती मित्रों से शत प्रतिशत उपस्थित रहने का आग्रह किया।
नदी के तट,पूरे परिसर व सीता उपवन की साफ सफाई के साथ श्रमदान 10:00 बजे समाप्त किया क्या जिसमें संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,राकेश सिंह दद्दू,सेनजीत कसौधन,रामू सोनी,अजय प्रताप सिंह,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,बिपिन सोनी,अजीत शर्मा,आलोक तिवारी,ओमप्रकाश पाण्डेय,अभय मिश्रा, युवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
