यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन।।

मथुरा

मथुरा में सवर्ण समाज ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।।

करणी सेना की हुंकार: UGC के खिलाफ सड़कों पर उतरा स्वर्ण समाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

गोवर्धन चौराहा से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च का ऐलान, बीच रास्ते में ही प्रशासन ने लिया ज्ञापन

सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के तमाम संगठनों द्वारा बिल का विरोध किया गया। मथुरा के कृष्ण नगर से सवर्ण समाज के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा यूजीसी एक्ट के विरोध में मार्च निकाला गया। विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा लेकिन सवर्ण समाज के हजारों लोगों की भीड़ बिल के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ती रही। भारी संख्या में भीड़ के प्रदर्शन की वजह से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। मथुरा के तमाम थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और प्रदर्शन को रोकने की कोशिश में जुट गया। विरोध प्रदर्शन में करणी सेना,क्षत्रीय समाज, राजपूत समाज, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा,ब्राह्मण महासभा आदि तमाम संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा विरोध प्रदर्शन को कृष्णा नगर में ही रोक लिया गया और सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन को शांत कर दिया गया।
प्रदर्शन में क्षत्रिय करणी सेना के मंडल अध्यक्ष गोविंद राघव, जिलाध्यक्ष ठाकुर विजयपाल सिंह , करणी सेना प्रदेश सचिव कन्हैया सिंह राजावत, जिला अध्यक्ष विजयपाल ठाकुर, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश राघव, जिला संयोजक बजरंग दल राम तोमर, डॉ. सीताराम मैरौली, श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी बाबू सिंह जादौन सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री कुंवर विष्णु सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष बॉबी चौहान, सतपाल राजपूत, नमन ठाकुर, विपिन ठाकुर, गौ सेवक योगी राजपूत, दाताराम चौहान, विष्णु हिन्दुस्तानी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति ठाकुर, नेहा गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष तमन्ना किन्नर (किन्नर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष) तथा क्षत्रिय करणी सेना सनातन प्रकोष्ठ मथुरा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *