कल्याणपुर में एक व्यक्ति पर एक पालतू गाय ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

दिनांक 17 सितम्बर 2025 को कल्याणपुर में एक व्यक्ति पर एक पालतू गाय ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति अम्बेडकरपुरम, कल्याणपुर का निवासी बताया गया है। स्थानीय निवासियों की सहायता से घायल को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।

सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कैटल कैचिंग वाहन मौके पर भेजकर उक्त गाय को पकड़वाकर गौशाला भिजवाया गया।
दिनांक 18 सितम्बर को जानकारी प्राप्त हुई कि घायल व्यक्ति एक निजी अस्पताल में अपना उपचार करवा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *