
समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Whatsapp और उसकी पैरेंट कंपनी Meta को कड़ी फटकार लगाई. CJI सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा, हम आपको मेटा के साथ एक भी जानकारी साझा करने की अनुमति नहीं देंगे. इस देश की प्राइवेसी से खिलवाड़ नहीं होने देंगे. CJI ने कहा कि अगर हमारे संविधान का पालन नहीं कर सकते, तो भारत छोड़कर जाइए. आपने मोनोपॉली बना ली है और डेटा शेयर कर शोषण कर रहे हैं. इसकी इजाजत नहीं देंगे
