समाजवादी पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए

समाचार 18 न्यूज़ के लिए लखनऊ से रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
लखनऊ, अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दोनों मिलकर PDA वर्ग के वोट कटवाने की साजिश कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि फॉर्म-7 के दुरुपयोग के जरिए खास समुदायों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और इसके समर्थन में उन्होंने दस्तावेजी सबूत भी पेश किए

अखिलेश यादव ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है

अखिलेश यादव का गंभीर आरोप
विधानसभा स्तर पर वोट काटने के लिए कमिश्नर और डीएम को लगाया गया है
टोटल एक करोड़ 99 हज़ार 710 वोट काटने का लक्ष्य है
जो हमें इनफार्मेशन मिली है उसमें पेन ड्राइव विधानसभा स्तर पर बनी हैं.. कमिश्नर और डीएम को इंस्ट्रक्शंस भी मिल रहे हैं. एक्सेल फॉर्म में फाइल में भेजी गई हैं
कमिश्नर के पास हैं, आप जानकारी कर लीजिए.. डीएम से जानकारी कर लीजिए.. कितना दबाव है
डे-वन से हम लोग कह रहे हैं,बेईमानी करने पर उतारू हैं क्योंकि वो जानते हैं यूपी हारने वाले हैं
अब आम जनता इन्हें हरा करके दिखाएंगी इसीलिए डायलॉग चल रहे हैं आज उत्तर प्रदेश में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *