दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान पर ठगी, बुरखा और मास्क में आए शातिर उड़ा ले गए 5.5 लाख का सोना

सुल्तानपुर से समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
सुल्तानपुर शहर के पंचरास्ता इलाके में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्थित कन्हैया सोनी एडवोकेट क़े ज्वैलर्स की दुकान से शातिर ठग लाखों रुपये का सोना लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार दुकान पर एक महिला बुरखा पहनकर और एक व्यक्ति मास्क लगाकर ग्राहक बनकर पहुंचे। दोनों ने पहले दुकानदार से सोने की चेन दिखाने को कहा। इसके बाद उन्होंने कान का सुई-धागा भी दिखाने की मांग की।
दुकानदार जब जेवर दिखाने में व्यस्त था तभी मौका देखकर दोनों शातिर तीन सोने की चेन और एक सुई-धागा लेकर चंपत हो गए।
घटना के बाद जब दुकान के CCTV कैमरे चेक किए गए तो दोनों संदिग्धों की तस्वीरें कैद मिलीं। बताया जा रहा है कि लगभग 35 ग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये है, लेकर आरोपी फरार हो गए।
घटना से पूरे सराफा बाजार में हड़कंप मच गया है।
सर्राफा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गोपाल जी सोनी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी को ऐसे संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें।
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *