शहर विधायक की पहल लाई रंग, सीताकुंड घाट पर बनेगा गोमती कॉरिडोर

सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर : शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा लंबे समय तक किया गया प्रयास रंग लाया है। 3 करोड़ 96 लाख की लागत से शहर के पौराणिक सीताकुंड घाट पर यह योजना अमली जामा पहनेगी। गोमती कॉरिडोर बनाने को स्वीकृति प्रदान की गई। गोमती घाट प्लेटफॉर्म, पैदल पथ, अत्याधुनिक सुंदर सीढ़ी निर्माण, सुविधाओं युक्त यात्री प्रतीक्षालय, मॉडल शौचालय निर्माण, प्रतिमाओं के सुंदरीकरण एवं निर्माण का कार्य किया जाएगा। संजीव कुमार श्रीवास्तव उप सचिव द्वारा पत्र पर्यटन विभाग को प्रेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *