
कुंडनी दरबार में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमान शैलेंद्र तिवारी जी द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी के भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया गया, जिसकी सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ाया। (श्री दीपू दुबे
श्री संदीप मिश्रा
श्री शैलेन्द्र तिवारी
यश तिवारी
राज दुबे
शिवा दुबे
साहिल
अंशु तिवारी
करन
सोनू तिवारी
सत्यम तिवारी
अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
साढ़ से साहिल अली की रिपोर्ट
