हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुल्तानपुर में एक्शन, मोडिफाइड साइलेंसर पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विकास सिंह सुल्तानपुर ब्लॉक धनपतगंज

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद परिवहन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला ने अन्य परिवहन अधिकारियों के साथ अभियान चलाकर वाहन बिक्री शोरूमों की जांच की।
अधिकारियों ने सड़क पर चल रहे दुपहिया वाहन चालकों को रोककर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और नियमों का पालन करने की अपील की। खासतौर पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है, जिससे ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *