
समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
सुलतानपुर
पावन गोमती नदी के तट पर स्थित सीताकुंड घाट पर गोमती मित्र मंडल के सदस्यों एवं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा माँ गोमती की भव्य आरती श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माँ गोमती का पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ‘मदन’ एवं पत्रकार किशन पाठक द्वारा निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया। यह निःशुल्क प्याऊ अमरीश मिश्रा के बाबा सूर्यबली मिश्रा संस्थान के सहयोग से स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही गोमती मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।इस अवसर पर केशव मिश्रा (मैनेजर, कपिला पशु आहार), प्रशांत सिंह (मैनेजर, कपिला पशु आहार), अमरीश मिश्रा (समाज सेवक), रुद्र प्रताप मदन सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, गोमती मित्र मंडल), दिनकर प्रताप सिंह, अजीत भाई, राजेंद्र शर्मा, राकेश सिंह ‘दद्दू’, राकेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने गोमती मित्र मंडल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।
