अहमदाबाद में 23 अक्टूबर को शुरू होगा नेशनल प्रिंटमेकिंग एग्जीबिशन
– राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना हमारे लिए गर्व की बात : कुलगुरु
1 अक्टूबर 2026, रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के तीन छात्रों की के एचिंग प्रिंट्स का चयन अहमदाबाद में होने वाले नेशनल प्रिंटमेकिंग एग्जीबिशन के लिए किया गया है। एग्जीबिशन 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक उर्मिला आर्ट गैलरी, कानोरिया सेंटर फॉर आर्ट्स में चलेगा। इस दौरान इन एचिंग प्रिंट्स को शोकेस किया जाएगा।
फैकेल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के एफसी विनय कुमार ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ पेंटिंग के चतुर्थ वर्ष में पढ़ रहे सागर, याशिका व दीपक के एचिंग प्रिंट्स का चयन हुआ है। इसे छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है। इन प्रिंट्स को अहमदाबाद कल्चरल वीक के तहत चलने वाले नेशनल एग्जीबिशन की समूह प्रदर्शनी कैटेगिरी में ‘गर्म होती धरती पर मानव पदचिन्ह’ के तहत प्रदर्शित किया जाएगा। एग्जीबिशन में प्रिंटमेकर्स व ऐसे कलाकारों को एक साथ मंच प्रदान किया जाता है, जो प्रिंट को अपने प्राथमिक माध्यम के रूप में प्रयोग करते हैं और प्रिंटमेकिंग की भाषा एवं प्रक्रियाओं के माध्यम से मानवीय गतिविधियों, पर्यावरण और बदलते ग्रह के बीच संबंधों का अन्वेषण करते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों के एचिंग प्रिंट्स का चयन होना हर्ष का विषय है, क्योंकि एग्जीबिशन में पारंपरिक और समकालीन प्रिंटमेकिंग की विविध प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है, जिनमें एचिंग, एनग्रेविंग, एक्वाटिंट, ड्रायपॉइंट, लिथोग्राफी, सेरिग्राफी, वुडकट, लिनोकट, कोलाग्राफ और मोनोप्रिंट शामिल हैं।
चयनित छात्रों ने कुलगुरु डॉ अमित आर्य से मुलाकात कर उन्हें नेशनल एग्जीबिशन के लिए चयन होने बारे जानकारी दी। कुलगुरु ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना सुपवा परिवार के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि से पता चलता है कि फैकेल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स अभ्यास-आधारित कला शिक्षा, प्रिंटमेकिंग प्रक्रियाओं के साथ प्रयोग व विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक साधना के माध्यम से समकालीन सामाजिक एवं पर्यावरणीय चिंताओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने चयनित छात्रों को निरंतर कलात्मक यात्रा में सदैव सफल होने का आशीर्वाद दिया। रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने कहा कि पेशेवर रूप से क्यूरेट किए गए नेशनल एग्जीबिशन में सुपवा के छात्रों की भागीदारी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यवान अनुभव प्रदान करेगी व युवा कलाकारों के साथ-साथ डिपार्टमेंट ऑफ पेंटिंग के लिए भी इसे उपलब्धि के तौर पर याद रखा जाएगा।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










