ओम बिरला ने कहा कि BRICS के 20 वर्ष पूरे होना इसकी बढ़ती वैश्विक भूमिका का प्रतीक है। इसके सदस्य देश विश्व की लगभग आधी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में BRICS राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन में संयुक्त वक्तव्य को सर्वसम्मति से स्वीकार किए जाने को महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बताया। अब साझा प्रतिबद्धताओं को ठोस परिणामों में बदलना आवश्यक है।

लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक संघर्षों, आर्थिक अस्थिरता, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के समाधान में संवाद, कूटनीति और संसदीय सहयोग महत्त्वपूर्ण हैं।
ओम बिरला ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र संवाद, वैचारिक विविधता और सहमति-असहमति के बीच परस्पर सम्मान पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि BRICS को ग्लोबल साउथ की आवाज मजबूत करने के साथ साझा आकांक्षाओं को ठोस नीतियों और व्यावहारिक सहयोग में बदलना चाहिए।

“Fostering Parliaments for People-Centric Development” विषय पर आयोजित मंच में रेजिलिएंस, इनोवेशन, को-ऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि संसदों को नवाचार, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं जन-केंद्रित बनाना आवश्यक है।
उन्होंने युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देने, उनकी प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।
ओम बिरला ने कहा कि BRICS की वास्तविक शक्ति विविधता को साझा उद्देश्य में बदलने में है। उन्होंने विश्वास जताया कि संसदीय सहयोग शांति, समृद्धि और सतत विकास को बढ़ावा देगा।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










