काशी कोतवाल काल भैरव के चरणों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने श्रावण मास से पर्व बाबा के दर पर शीश झुककर की लोक कल्याण की कामना
वाराणसी, 29 जुलाई: गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर ‘काशी कोतवाल’ बाबा काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर जनमानस के सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री बुधवार को पहले ‘काशी कोतवाल’ बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।
श्रावण मास की पूर्व संध्या पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन माह के दौरान दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, सुरक्षा, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि सभी भक्तों को सहज और व्यवस्थित दर्शन का लाभ मिल सके।
दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को चॉकलेट दिया तथा उन्हें स्नेहपूर्वक दुलार भी किया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार से बच्चे और उनके परिजन उत्साहित रहे।
दर्शन-पूजन के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद तरुण चुग, प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण आदि मौजूद रहे।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










