विश्व हिंदू महासंघ भारत के उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ प्रदेश मिडिया प्रभारी बनाएं जाने पर धन्यवाद संदेश: दीपक त्रिपाठी
मिर्जापुर। विश्व हिंदू महासंघ भारत युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी ने युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का प्रथम लिस्ट जारी किया है जिसमें मिर्जापुर जिले के नारायनपुर ब्लॉक स्थित टेंडूऑ ग्राम निवासी दीपक त्रिपाठी को प्रदेश मिडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। युवा प्रकोष्ठ के प्रस्तावित प्रदेश मंत्री पवन गिरि को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी को इस मनोनयन के लिए धन्यवाद अर्पित करता हूं। दीपक त्रिपाठी ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव बिल्लू प्रधान, गोरक्षा के प्रस्तावित राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञानेंद्र त्यागी, गोरक्षा के पूर्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय एवं समस्त कार्यकारिणी को धन्यवाद अर्पित करता हूं। दीपक त्रिपाठी ने बताया कि गोरक्षा प्रकोष्ठ में मिर्जापुर जिला महामंत्री, मिर्जापुर जिला प्रभारी, विंध्याचल मण्डल महामंत्री, प्रदेश मिडिया प्रभारी जैसे दायित्वों का निर्वहन प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में करने के बाद आज युवा प्रकोष्ठ में पदार्पण हुआ है। उन्होंने अपने साथ मनोनीत हुए समस्त साथियों का धन्यवाद अर्पित किया और कहा कि राष्ट्रीय इकाई के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर एक सुखद अनुभूति होगा, उन्होंने युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी के नेतृत्व में बतौर प्रदेश मिडिया प्रभारी मेन बॉडी समेत समस्त इकाइयों के लिए समाचार छापने की इच्छा जताई।
