विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ की कन्नौज जिला अध्यक्ष नीरज बॉथम और जिला प्रभारी कृष्णावती बनी
कन्नौज। विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा और रेखा श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री द्वारा कानपुर मण्डल प्रभारी जगत पांडेय की संस्तुति पर नीरज बाथम को जिला कन्नौज का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषित होने पर कन्नौज जिला अध्यक्ष बादाम सिंह कठेरिया, जगदीश सेंगर, भानु प्रताप सिंह ,लाखन सिंह राजपूत, अनूप बाथम, गोपाल पांडेय, आशा दोहरे कौशलेंद्र सिंह, विजय सिंह, सिंदूरी सिंह आदि लोगों ने बधाई दी नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नीरज बाथम ने कहा की हिंदुत्व के लिए सदैव समर्पित विचारधारा से विश्व हिंदू महासंघ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी जय श्री राम।

