रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह,सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राजाबाबू, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डीएम एसपी सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।
आवास पर भी क्षेत्रवासियों से मिले विनोद सिंह ने सुना जनता कर दुःख दर्द,समस्या के लिए प्रयासरत आए नजर।
सुल्तानपुर में जल्द ही लोकनिर्माण विभाग का हाइटेक गेस्ट हाउस बनकर तैयार होगा। आज सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने आलाधिकारियों की मौजूदगी में इसकी आधार शिला रखी। इस गेस्ट हाउस के बन जाने के लखनऊ वाराणसी और अयोध्या प्रयागराज आने जाने वाले वीवीआईपी को इसका लाभ मिलेगा।
दरअसल नगर के ट्रांसपोर्ट नगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बहुप्रतीक्षित हाइटेक गेस्ट हाउस की आधारशिला रखी गई। इस दौरान सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राजाबाबू, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने भूमि पूजन कर इसका शुभारंभ किया। वही कार्यक्रम में कूरेभार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू, डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह सिंह सहित लोक निर्माण विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विनोद सिंह की माने तो इसके लिए विभाग ने 20936 वर्ग मीटर भूमि आरक्षित की है, जिसकी लागत करीब 1327.33 लाख स्वीकृति की गई है। फिलहाल दिसंबर 2026 में ये हाइटेक गेस्ट हाउस बनकर तैयार होगा। इस गेस्ट हाउस के बन जाने से लखनऊ वाराणसी और अयोध्या प्रयागराज आने जाने वाले वीवीआईपी लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
वहीं इसके पहले आवास पर विधायक विनोद सिंह ने जनता का दुःख दर्द जाना, साथ ही उनकी समस्याओं के लिए प्रयासरत नजर आए
