शहर विधायक विनोद सिंह का प्रयास के लिए जताया आभार
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह गुड्डू का लंबे संघर्ष के बाद प्रयास रंग लाया है। 57 ग्राम पंचायत बल्दीराय से तहसील सदर में आने के बाद किसानों ने खुशी जाहिर की है। 2022 में सैकड़े की संख्या में किसानों को लेकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। इसके बाद मौजूदा शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने वादा किया था कि हम आपकी मांग को धरातल पर ले आएंगे। तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय का कई बार मुद्दे को लेकर घेराव किया गया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय किसानों द्वारा ज्ञापन भेजा गया। किसान नेता गुड्डू सिंह ने शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास के लिए आभार जताया है। कहा कि किसानों की खुशहाली से ही देश खुशहाल और विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा।
