रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
लखनऊ, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने अपने व्यापारी साथियों के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात किया तथा उन्हें तीर्थ स्थल धोपाप के विकास के लिए तथा वहां पर गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति लगवाने के लिए पत्र सौंपा।
प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने बृजेश पाठक को दिए गए पत्र में लिखा है कि जनपद सुल्तानपुर की लंभुआ तहसील अंतर्गत तीर्थ स्थल धोपाप स्थित है जो बहुत ही ऐतिहासिक स्थल है और मान्यता है कि रावण वध के उपरांत भगवान श्री राम ने यहां पर स्नान किया था विष्णु पुराण में भी इस स्थान का जिक्र किया गया है तब से जेठ दशहरे के दिन लाखों श्रद्धालु स्नान पूजा व दान करते हैं। लेकिन यहां पर ना तो कोई व्यवस्था है और ना ही जेठ दशहरे के दिन लगने वाले मेले के लिए कोई बजट निर्धारित किया गया है श्री त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री से कहा कि पूर्व में आपसे इस संबंध में निवेदन किया गया था कि इस तीर्थ स्थल को रामायण सर्किट (रामायण परीपथ) से जोड़ा जाए। साथ ही साथ जेठ के दशहरे के शुभ अवसर पर आयोजित मेले के लिए बजट का निर्धारण करवाने की कृपा जी की जाए।
पुनः आपसे निवेदन है कि तीर्थ स्थल धोपाप को रामायण परिपथ से जुड़वाने वहां पर आयोजित मेले के लिए बजट निर्धारण करवाने तथा साथ ही साथ महाग्रंथ श्री रामचरितमानस के रचयिता राम भक्त हनुमान भक्त गोस्वामी तुलसीदास जी के नाम से वहां पर तुलसी उद्यान विकसित करवाते हुए वहां पर गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा /मूर्ति लगवाने की कृपा की जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने शीघ्र कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया और पर्यटन मंत्री को पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया। माननीय उपमुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव उन्नाव जिला अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि अजय सोनी राकेश अग्रहरी अरविंद गुप्ता राजेंद्र कसौधन सत्यनारायण मोदनवाल आदि शामिल रहे
