ब्रेकिंग अयोध्या
राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य और अयोध्या के राजा रहे स्वर्गीय विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को दी श्रद्धांजलि
बृजेश पाठक ने मिश्र जी के योगदान को याद करते हुए कहा – उनका जाना बड़ी क्षति है
श्रद्धांजलि के बाद मीडिया से की बातचीत
बिहार की राजनीति को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
कहा – इंडी गठबंधन लगातार भाषाई संयम खो रहा है
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरजेडी पर लगाए संस्कारों को भुलाने का आरोप
पीएम मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अपशब्द कहने पर जताई कड़ी नाराज़गी
गृहमंत्री अमित शाह को लेकर भी विपक्ष द्वारा की गई टिप्पणियों को बताया अशोभनीय
कहा – ऐसी भाषा को न भारत स्वीकार करेगा और न बिहार के लोग
विपक्ष की बयानबाजी को बताया फ्रस्ट्रेशन का नतीजा
अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना, कहा – जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं
संभल हिंसा पर बोले – रिपोर्ट आ चुकी है, कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई
मथुरा के बांके बिहारी कॉरिडोर पर बोले – जैसे अयोध्या व काशी में विकास हुआ, वैसे ही मथुरा की भी होगी नई पहचान
