प्रयागराज
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया में जारी किया पोस्टर, पोस्टर में लिखा है एक ही योद्धा एक ही शेर, बाकी सब ढ़ेर,
बिहार चुनाव को लेकर जारी किया गया है राहुल गांधी का यह पोस्टर,
पोस्टर में राहुल गांधी की हाथ जोड़े हुए तस्वीर लगी हुई है,
वास्तव में यह नारा 1978 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा दिए गए मशहूर नारे ‘एक शेरनी सौ लंगूर, चिकमंगलूर, चिकमंगलूर’ की तर्ज पर बनाया गया है,
यह पोस्टर और नारा पटना में आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान भी लगाया गया था,
कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान और इरशाद उल्ला ने प्रयागराज में सोशल मीडिया पर या पोस्टर जारी किया है,
दोनों नेताओं ने यह बताया कि इंदिरा गांधी ने यह नारा चिकमंगलूर उपचुनाव के दौरान दिया था,
जिसने उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी,
प्रयागराज के कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि यह नया नारा राहुल गांधी के लिए भी असर डालेगा,
फिलहाल राहुल गांधी का यह पोस्टर प्रयागराज में भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
