निदेशक, महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी (कुमार हर्ष) के निर्देश के क्रम में ’’संकल्प हब फार इम्पावरममेंट आॅफ वूमेन योजना’’ का आयोजन हुआ
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर, निदेशक, महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी (कुमार हर्ष) के निर्देश के क्रम में ’’संकल्प हब फार इम्पावरममेंट आॅफ वूमेन योजना’’ के अंतर्गत आज दिनांक 12.09.2025 को गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुलतानपुर में विषय ैज्म्ड के क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं की उपलब्धि का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रचार्य प्रो0 डाॅ0 अंग्रेज सिंह राणा द्वारा शासन से निर्धारित कार्यक्रम स्टीम के क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं की उपलब्धि (चार स्तभ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित) से सम्बन्धित विषय की प्रसंशा की गयी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा तथा अस्टिेंट प्रोफेसर, विष्णु शंकर अग्रहरि, जिला मिशन समन्वय, रेखा गुप्ता, जेण्डर स्पेसलिस्ट संतोष पाल एवं सरोज यादव, परामर्शदाता राहुल विश्वकर्मा के साथ महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रयोगशाला में जाकर उसकी कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों, उपकरणों और पदार्थो के भंडारण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। प्रोफेसर द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि विज्ञान प्राकृतिक और भौतिक दुनिया के बारे में अध्ययन हैं। टेक्नोलाजी और मशीनों और उपकरणों का उपयोग करके समस्यों को हल करने का अभ्यास है। मैथमेटिक्स (गणित) मात्र संरचना स्थान और परिर्वतन का अध्ययन है। बालिकाओं द्वारा लैब में कमेस्ट्री के कुछ प्रयोग किये गये।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महाविद्यालय की उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि शिक्षा महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित एक ऐसा शैक्षणिक दृष्टिकोण है जो छात्राओं को इन क्षेत्रों में समस्या-समाधान आलोचनात्मक सोच और रचनात्मक जैसे-कौशल सिखाने पर केन्द्रित हैं। जो उन्हें आधुनिक अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक बनाता हैं। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनायें निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पाॅन्सरशिप आदि के साथ ही प्रधानमंत्री उद्यमी योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
जिला मिशन समन्वयक द्वारा बताया गया कि स्टीम शिक्षा महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान से हैं। यह शिक्षा महिलाओं में नवाचार को बढ़ावा देती हैं। और लैंगिक समानता को बढ़ावा देते हुए यह संदेश देती है कि महिलाऐं व बालिकाऐं हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रोफेसर-डाॅ0 डी0एन0शर्मा, डाॅ0 एस0के0निगम, डाॅ0 सुरेश पाण्डेय, डाॅ0 एस0पी0मिश्रा, डाॅ0 रवी तिवारी एवं विपिन कुमार कश्यप कालेज की स्टाफ सहित छात्र/ छात्राऐं उपस्थित रहें।
