फिल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार भोजपुरी सिनेमा जगत को नई पहचान दिलाने में संघर्षरत हैं। उनका सपना है कि जिस तरह से अन्य भाषा की फिल्म इंडस्ट्री बिग लेवल पर सराही जाती है, उसी तरह से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी विश्व स्तर पर अपनी बुलंदी का परचम लहराये। यही वजह है कि रत्नाकर कुमार डेली रूटीन वाली फिल्मों से अलग एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करते हैं, जोकि लीक से हटकर होती हैं। इसी कड़ी में रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का निर्माण किया है, जिसका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में आउट किया है, जिसकी काफी प्रशंसा की जा रही है। इस फिल्म का टीचर बहुत जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि आर्कवर्क्स चैनल एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ के फर्स्ट लुक के पोस्टर में जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ऋचा दीक्षित पीले रंग का परिधान धारण किये हुए नाग रानी के रूप में नजर आ रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक का यह पोस्टर बहुत ही लुभावना है, जो सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है। रत्नाकर कुमार प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक विष्णु शंकर बेलु हैं। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। स्टार कास्ट ऋचा दीक्षित, आशीष सिंह, विष्णु शंकर बेलू, त्रिपुरारी यादव, देवेन्द्र पाठक, परित जानवी उमर, परी सिंघानिया, रितु पांडे, रीमा सिंह, रानी शर्मा, संजीव मिश्रा, हीरालाल यादव, आशीष यादव, रजनीश सिंह, अजय सिंह, खुशी मौर्य, बंधु खन्ना, रानी जयसवाल, जानवी सिंह हैं। लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा, डीओपी हरेश सावंत, संगीतकार साजन मिश्रा, कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल, एक्शन हीरा लाल यादव, कला निर्देशक शेरा हैं। इस फिल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
