क्षयरोगी को गोद लेकर रोगी को दी गई पोषण सामाग्री

 

सुल्तानपुर क्षय रोगियों का ध्यान रखते हुए आज करिश्मा को अन्तिम पोषण किट दिया गया। यह अन्तिम किट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिलाल अहमद ने दी, बिलाल अहमद ने बताया की 6 महीना पहले करिश्मा इलाज करने के लिए आयी थी जिनकी परिस्थितियों देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने इनको गोद ले लिया, और लगातार 6 महीने से करिश्मा को पोषण किट दिया जा रहा था, डॉक्टर शफीउर रहमान उप क्षयरोग अधिकारी ने बताया की करिश्मा का इलाज आज पूरा हुआ और करिश्मा अब पूर्णरूप से स्वस्थ है। क्षयरोग परीक्षण अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि करिश्मा आर्थिक रूप से बहुत कमजोर व विकलांग है। जिसकी जानकारी लगने पर हमने बिलाल अहमद से संपर्क किया और बिलाल अहमद को पूरी जानकारी दी उसके बाद बिलाल अहमद ने किट देकर बिदा किया और स्वास्थ्य की लंबी कामना की, इस मौके पर जुबेर, सोनू, शहजाद और पंकज तिवारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *