मृतकोंमजदूरों को 25 लाख आर्थिक सहायताआश्रितों को नौकरीदे सरकार ओम प्रकाश उपाध्याय।

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर 24 सितंबर लंभुआ के धरिया मऊ में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से सात मजदूरों के दबने चारके घायल होने एवं तीन मजदूरों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखदाई है 21 अंबेडकर मार्केट स्थित कैंप कार्यालय पर आहूतशोक सभा में अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश जदयू ओम प्रकाश उपाध्याय ने मृतक मजदूरौ को 25 लाख आर्थिक सहायता आश्रित को नौकरी की मांग किया है तथा कहा कि बिना सुरक्षा उपकरण के जोखिमपूर्ण कार्यों में लगे हुए मजदूरौ की दुर्दशा के लिए आखिर प्रशासन के कौन से अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें चिन्हित किया जाए एवं दोष का भागी बनाया जाए तथा सुनिश्चित हो कि बिना सुरक्षा उपकरणों के आइंदा जोखिम पूर्ण कार्यों में मजदूरों को कार्य न करना पड़े आखिर 20-21 साल के नौजवानों की मृत्यु आपूर्णिय क्षती है इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मृतक मजदूर की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा परिवार जनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना किया गया। श्री उपाध्याय ने कहा कि जिले में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए उपकरण भी मौजूद ना होना अत्यंत ही छोभ का विषय है यदि बचाव उपरण मौजूद होते तो समय रहते बचाव कार्य करके मजदूरों का जीवन बचाया जा सकता था इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *