रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
हरदोई, हरदोई में लगभग 9 उपभोक्ताओं ने मीटर तेज चलने की शिकायत पर चेक मीटर का शुल्क जमा करके लगवाया चेक मीटर जिसमें उत्तर प्रदेश का पहला केस आया सामने जिसमें स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगभग 4 गुना से ज्यादा तेज चलता मिला स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 462 यूनिट दर्ज चेक मीटर में 85 यूनिट दर्ज।
उत्तर प्रदेश में लगभग 39 लाख स्मार्ट प्रीपेड के सापेक्ष लगभग 2 लाख से ज्यादा स्थापित चेक मीटर की मिलान भारत सरकार रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन को ना भेजने का मामला गरमाया क्षेत्रीय रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन ने भारत सरकार को पूरे मामले की गंभीरता से कराया अवगत।
क्षेत्रीय रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन ने भारत सरकार को उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष के अनुरोध पर पत्रभेजकर कहां बार-बार बिजली कंपनियों को चेक मीटर की मिलान रिपोर्ट मांगी जा रही है लेकिन कोई नहीं दे रहा है जो अपने आप में गंभीर मामला जबकि भारत सरकार का निर्देश हर माह चेक मीटर की मिलन होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों में लगभग 39 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर के सापेक्ष 5% चेक मीटर लगाने के क्रम में 2 लाख से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ चेक मीटर स्थापित किए गए
