रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
भदैया सुलतानपुर।
बीती रात जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ धरियामऊ में निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से सात लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई,
मृतकों में अर्जुनपुर गांव के दो सगे भाई आनंद सरोज और विक्रम सरोज के साथ उसी गांव के हिमांशु शामिल हैं। छत की ढलाई करते समय मलवा गिर जाने से दबे मजदूरों की मृत्यु के दुःखद घटना पर मृतक मजदूरों के घर पहुंच कर पूर्व विधायक लंभुआ संतोष पाण्डेय ने की 1.5 लाख की आर्थिक मदद !!
