रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुलतानपुर।
सनातन धर्म और गौ रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (NUJ-I) उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित रूप से फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने से जनमानस में आक्रोश व्याप्त है।
प्रदेशभर में चर्चित समाजसेवी व पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह लंबे समय से अवैध टैक्सी स्टैंड, गौ तस्करी, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और सनातन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज़ उठाते रहे हैं। यही कारण है कि अब कुछ प्रभावशाली लोग उनकी आवाज़ को दबाने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बिना ठोस साक्ष्य और बिना प्राथमिक जांच के सर्वेश कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे यह साफ झलकता है कि प्रशासन उन पर दबाव बनाने और उनकी सत्यनिष्ठ पत्रकारिता एवं गौ रक्षा की आवाज़ को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने इसे सनातन विरोधी मानसिकता की साजिश बताया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि “सर्वेश कुमार सिंह न केवल गौ माता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत हैं, बल्कि समाज में व्याप्त अन्याय और अव्यवस्था के खिलाफ भी निडर होकर आवाज़ उठाते हैं। उनके खिलाफ दर्ज यह मुकदमा सत्य और धर्म की लड़ाई को रोकने का प्रयास है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
संगठन ने इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है और कहा है कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेशभर के पत्रकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज़ को कुचलने का प्रयास है।
🕉️ “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं” — यही सिद्धांत लेकर सर्वेश कुमार सिंह आज भी सनातन, सत्य और गौ माता की रक्षा के लिए डटे हुए हैं।
