
किसान देश अन्न दाता है, व्यापारी देश का भाग्य विधाता है —रवीन्द्र त्रिपाठी
व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए व्यापारी नेताओं को भी एकजुट होने की है जरूरत —रवीन्द्र त्रिपाठी
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर, कूरेभार बाजार अध्यक्ष सुजीत कसौधन की अध्यक्षता में प्रभारी नीतीश अग्रहरि की अगुवाई में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान चलाया गया जहां पर दर्जनों व्यापारियों को प्रदेश महामंत्री द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया। सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जिस संगठन में सदस्यों की संख्या अधिक रहती है वही संगठन मजबूत माना जाता है क्योंकि आज के इस लोकतांत्रिक युग में सदस्यों की संख्या का विशेष महत्व है। श्री त्रिपाठी ने जनपद में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आवाहन पदाधिकारियों से किया श्री त्रिपाठी ने कहा कि अपने हितों की रक्षा सुरक्षा के लिए हम सभी व्यापारियों को ही नहीं बल्कि व्यापारी नेताओं को भी एक होकर लड़ाई लड़नी चाहिए तभी इस व्यापारी समाज का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद व्यापारियों के सम्मान का ख्याल नहीं रखा गया लेकिन जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी ने तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने उद्यमियों तथा व्यापारियों के हित में कई फैसले लिए और उद्यमियों तथा व्यापारियों को सम्मान देने का काम किया । भारतीय जनता पार्टी के दोबारा देश व प्रदेश में सरकार बनने पर व्यापारियों तथा उद्यमियों की मान सम्मान तथा उनकी समस्याओं के निदान का विशेष स्थान रखा गया।करण की जिस देश के व्यापारी तथा उद्यमी सुदृढ़ होते हैं उस देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी नेतृत्व में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते और सुंदर विद्युत आपूर्ति के चलते प्रदेश में नए-नए उद्योगों की स्थापना हो रही है जिसकी हम सभी लोग प्रशंसा करते हैं। भारत सरकार के द्वारा जीएसटी में सुधार व कटौती करके देश के प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार जगत को तोहफा देने का काम किया है जिससे देश को आत्मनिर्भर बनने के लिए बल मिलेगा। श्री त्रिपाठी ने संगठन के पदाधिकारियों व्यापारियों की समस्याओं को जानने तथा उसके निदान करवाने का आग्रह किया।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रदेश सरकार तत्पर है परंतु कुछ अधिकारियों द्वारा अभी भी सरकार के मानसा के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे व्यापारियों का उत्पीड़न कहीं ना कहीं अभी भी जारी है आवश्यकता पड़ने पर ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि गत दिनों व्यापारी राकेश गुप्ता के हत्यारों पर कड़ी कार्यवाही करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय व्यापारी आक्रोशित हैं कल पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में वार्ता की जाएगी उसके बाद आगे व्यापारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। आज के सदस्यता अभियान में वकार, रंजीत यादव शुभम कसौधन पंकज शर्मा राजकुमार मौर्य विजय अग्रहरी सतीश अग्रहरि गुलाबचंद जायसवाल राम तेज यादव जीशान आदि रहे।
