सुल्तानपुर : भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने जाते हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा।

रिपोर्ट – सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर गुस्साए कांग्रेसियों ने गुरुवार को सुल्तानपुर में बीजेपी दफ्तर की ओर कूच कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुए शहर के पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पैदल मार्च करते हुए निकले। जिससे जिले की पुलिस हाई अलर्ट हो गई। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को शहर के लाल डिग्गी चौराहे पर रोक लिया कांग्रेसी बीजेपी दफ्तर जाने की जिद पर अड़े रहे लेकिन पुलिस उन्हें आगे जाने से रोक रही थी, इसके कांग्रेस नेताओं व पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई, उसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता वहीं सड़क पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं का आक्रोश बढ़ता देख जिला प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भाजपा और ईडी का कथित गठबंधन बेनकाब हो गया चुका है। पिछले एक दशक से भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर हमारी नेता कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और देश के जननेता राहुल गांधी के विरुद्ध राजनीतिक, प्रतिशोध, बदले की भावना और गैरकानूनी कार्रवाइयों को माननीय न्यायालय ने पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया। आज सत्य, न्याय और संविधान की जीत हुई है। यंग इंडियन मामले में न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के खिलाफ परिवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई न केवल अवैध है बल्कि दुर्भावना से प्रेरित भी है। वहीं उन्होंने कहा कि न्यायालय का यह फैसला इस सच्चाई को उजागर करता है कि बीते एक दशक से मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति की है, जिसका आज पूरे देश के सामने पर्दाफाश हो गया।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि हमारे नेता को फर्जी फसाया जा रहा था। ईडी की कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही थी। कांग्रेस डर, दबाव और षड्यंत्र के सामने ना कभी झुकी है, ना झुकेगी। फिरोज अहमद व वरुण मिश्र ने कहा कि भाजपा के दबाव में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ऊपर की गई ईडी की कार्रवाई की घोर निंदा की। कहा, सही कहा गया है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, सरदार रणजीत सिंह सलूजा, सलाउद्दीन हाशमी, राजेश तिवारी, वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, रणजीत सिंह सलूजा, शरद श्रीवास्तव, मानस तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नरेश चंद्र उपाध्याय दीपू, फिरोज अहमद, अतहर नवाब, रियाज अहमद, हामिद राईनी, ममनून आलम, सुब्रत सिंह सनी, सुरेश चंद्र मिश्र, मोहित तिवारी, मोहसिन सलीम, आमिर पठान,श्याम लगन कोरी, संतोष वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, विनोद पांडे, राम भवन पांडे,संजय श्रीवास्तव, इश्तियाक अहमद, अशोक कुमार सिंह, विवेक सिंह रफ्तार, अरशद पवार, सियाराम तिवारी, रणवीर सिंह सियाराम वर्मा, अरबाज अहमद, अवधेश गौतम, गुड्डू जायसवाल अतीक अहमद, विनय त्रिपाठी, रणवीर सिंह, जनेश्वर,उपाध्यक्ष हरीश कुमार पाठक, श्यामनंदन शुक्ल, विकास मिश्र सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *